छत्तीसगढ़

बढ़ती महंगाई से जनजीवन बेहाल, आमजन की कमर टूटी – रवि मानिकपुरी

बढ़ती महंगाई से जनजीवन बेहाल, आमजन की कमर टूटी – रवि मानिकपुरी

छत्तीसगढ़, पंडरिया – देशभर में लगातार बढ़ती महंगाई अब आमजन के लिए किसी आपदा से कम नहीं रह गई है। खाद्य सामग्री से लेकर पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, बिजली, शिक्षा और रोजमर्रा की जरूरतों तक हर वस्तु महंगी होती जा रही है। इसका सीधा असर गरीब, मजदूर, किसान, मध्यमवर्ग, युवा, महिलाओं, व्यापारियों और छात्रों सहित हर वर्ग के जीवन पर पड़ रहा है।
इस गंभीर मुद्दे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि मानिकपुरी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज पूरा देश महंगाई की मार से परेशान है और लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।
उन्होंने कहा कि गरीब और मजदूर वर्ग के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आटा, दाल, चावल, खाद्य तेल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों ने गरीब परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल कर दिया है। वहीं मध्यमवर्गीय परिवार मकान किराया, बच्चों की पढ़ाई, बिजली बिल और राशन के खर्च में ही अपनी पूरी आय खर्च कर रहे हैं।
रवि मानिकपुरी ने कहा कि किसान भी लगातार बढ़ती लागत से परेशान हैं। डीजल, खाद, बीज और कीटनाशकों की बढ़ती कीमतों ने खेती को महंगा बना दिया है। वहीं युवा बेरोजगारी और महंगाई की दोहरी मार झेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की रसोई का बजट भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एलपीजी गैस, खाद्य सामग्री और अन्य घरेलू सामानों की कीमतों में वृद्धि से परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
“आज पूरा देश महंगाई की आपदा से जूझ रहा है। गरीब, मजदूर, किसान, युवा और मध्यमवर्ग सभी परेशान हैं। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण के लिए केवल वादे नहीं, बल्कि ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए। आखिर आम जनता कब तक इस महंगाई की चक्की में पिसती रहेगी?”
उन्होंने सरकार से मांग की कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी नीति बनाई जाए, ताकि आमजन को महंगाई से राहत मिल सके।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button