ग्राम पंचायत सरपंच के कार्य को क्षेत्रीय विधायक का कार्य बनाते वालों को युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रघुवीर साहू ने वीडियो जारी कर दिया जवाब,

ग्राम पंचायत सरपंच के कार्य को क्षेत्रीय विधायक का कार्य बनाते वालों को युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रघुवीर साहू ने वीडियो जारी कर दिया जवाब,
भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। मामला है ग्राम पंचायत डिंडोरी के शासकीय प्राथमिक शाला एवं हायर सेकंड्री स्कूल मैदान में भरे पानी की निष्कासन का जिसको लेकर कांग्रेसी कार्यकर्त्ता महेश कोलाम एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कोमल सिंह राजपूत के द्वारा वीडियो बनाकर कहा गया था, कि ये देखिए विधायक अरुण साव जी के क्षेत्र में कैसा विकास हो रहा है, पानी से लबालब भरा हुआ स्कूल मैदान जिसमें बच्चों के आने जाने में बड़ी दिक्क़तो की सामना करना पड़ रहा है, जिसको देखने के लिए भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रघुवीर साहू की टीम ने गया, तो वहाँ प्राथमिक स्कूल मैदान में उन्ही के कहने पर पहले से 20 ट्रिप मुरुम बिछ गया था, बाकि बचें जगह में पानी भरा हुआ था, जिसे ग्राम पंचायत डिंडोरी के सरपंच के द्वारा निष्कासित कराया जावेगा या भी मुरुम डलवाकर उसे ठीक कराया जाएगा, न कि विधायक जी उस काम को कराने आएंगे, लोरमी विधानसभा में अभूतपूर्व विकास कार्यों को देखकर कांग्रेसी नेताओं से लेकर कार्यकर्त्ता तक विचलित हो गए हैं, उनके पास मुद्दा नहीं है, तो अनर्गल बयानबाजी एवं वीडियो जारी कर रहे हैं, जबकि चाहते तो सरपंच को बुलाकर उसे ठीक कराने को कह सकते थे, लेकिन उनको तो विधायक जी कि फजीहत करना था, जिसका जवाब देने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता ही काफ़ी हैं, युवा मोर्चा अध्यक्ष रघुवीर साहू ने कहाँ कि किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए, न कि छोटे से कार्य को विधायक को करने के लिए बोलना चाहिए, विधायक माननीय श्री अरुण साव जी ने विकास की अलख जगा चुके है, हर ओर पक्की सड़क, पुल एवं स्कूल के विकास के लिए करोडो रूपये क्षेत्र को मिल चूका है।


