महात्मा गांधी, नेहरू और पटेल पर केस कर दो’, वंदे मातरम विवाद पर खड़गे का BJP को जवाब- 90 साल से जारी परंपरा निभाई

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर विवाद लगातार बढता जा रहा है। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रगीत का वही संस्करण गाया है जिसे महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे नेताओं ने भी गाया था।
अपनी पार्टी की विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उस संस्करण को गाना अपराध है तो सरकार को उन दिवंगत राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ भी FIR दर्ज करनी चाहिए।
कब और कैसे शुरू हुआ विवाद
यह विवाद 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सामने आए एक वीडियो के बाद शुरू हुआ। वीडियो में राष्ट्रगीत के गायन के दौरान खड़गे और सोनिया गांधी आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर का अपमान करने का आरोप लगाया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जो वंदे मातरम गाते थे, वही हमने गाया। अब तक पिछले 18 साल तक उन्होंन जो गाया, उनकी सरकार ने जो गाया वही गाया है। 12 साल तक मुख्यमंत्री रहते जो उन्होंने गाया, वही हमने गाया है। अगर यह गुनाह है तो 18 साल से वे गुनाह कर रहे हैं। अगर यही गुनाह है तो गांधी जी के ऊपर केस करो, जवाहर लाल नेहरू के ऊपर केस करो, वल्लभ भाई पटेल के ऊपर केस करो।”
खड़गे ने आगे कहा, ”वे इस तथ्य से अनजान हैं कि उनके पैदा होने से भी पहले कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित कर यह तय किया था कि देश के लिए किन राष्ट्रगीतों को अपनाया जाना चाहिए। ऐसा नहीं है कि आप जो कुछ कह दें, वही राष्ट्रगीत बनेगा, आप जो कह दो, वही देश का मानक बन जाए? कल कोई दूसरी सरकार आएगी, अगर वह कुछ कहे तो क्या वही नियम बन जाएगा? हमने सिर्फ उसी परंपरा को जारी रखा है जो पिछले 90 वर्षों से चली आ रही है।”
आजादी के संग्राम में बीजेपी-RSS की भूमिका पर सवाल
राष्ट्रीय राजधानी में स्वतंत्रता दिवस के दौरान ‘वंदे मातरम’ को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार को गोवा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के एक कार्यक्रम में भी राष्ट्रगीत की केवल दो अंतरे गाए गए। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।
इसी बीच दक्षिण गोवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बीजेपी-RSS के योगदान पर सवाल उठाया। खड़गे ने गोवा की सत्तारूढ़ पार्टी पर भी ‘विधायकों को अगवा कर सरकार बनाने’ का आरोप लगाया।
खड़गे ने बीजेपी और RSS पर निशाना साधते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर सवाल उठाया और उन्हें ‘भारत विरोधी’ और ‘धर्म विरोधी’ बताया। खड़गे ने कहा कि बीजेपी बार-बार गांधी परिवार और सोनिया गांधी का जिक्र करती रहती है। राजनीतिक अनुभव की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि वह उस समय भी विधायक थे जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जन्म भी नहीं हुआ था।
खड़गे ने आज गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (GPCC) के नेताओं के साथ बैठक भी की और 2027 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस नेताओं से संपर्क कर एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर जोर दिया है। खड़गे ने कथित दबाव और दमन के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले की भी सराहना की।
खड़गे ने कहा, ”मैंने अपने सभी नेताओं को फोन किया और उनसे बात की। मैंने जोर देकर कहा कि हमें आगामी चुनाव एकजुट होकर लड़ना है। उन्होंने मुझे भरोसा दिया कि वे साथ खड़े रहेंगे और इस बार जीत हासिल करेंगे। इसके बाद मैंने समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, उनकी चिंताओं को सुना और उनसे बातचीत की। मुझे खुशी है कि यहां कांग्रेस नेता साहस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं जबकि स्थानीय सरकार हमें डराने और दबाने की कोशिश कर रही है। उनकी ये कोशिशें सफल नहीं होंगी।”
उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में सत्ता में आने वाली किसी भी सरकार को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए और नियमों के दायरे में रहना चाहिए। खड़गे ने विश्वास जताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव जीतने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।
वंदे मातरम के लिए खड़ा होऊंगा लेकिन गाऊंगा नहीं’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दिया धर्म और संविधान का हवाला
‘वंदे मातरम’ को लेकर जारी राजनीतिक विवाद जारी है। अब सोमवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि वह राष्ट्रीय गीत का सम्मान करते हैं, उसके लिए खड़े भी होंगे लेकिन उसे गाएंगे नहीं। उन्होंने इसका कारण अपने


