मुख्य अतिथि वेंकट लाल अग्रवाल पार्षद वार्ड 9 : प्राथमिक माध्यमिक शाला थाना कोटा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस ।

मुख्य अतिथि वेंकट लाल अग्रवाल पार्षद वार्ड 9 : प्राथमिक माध्यमिक शाला थाना कोटा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस ।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट ।
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज 15 अगस्त को प्राथमिक माध्यमिक शाला थाना कोटा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
समारोह के शुरूआत सर्वप्रथम सम्माननीय मुख्य अतिथि एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा महापुरुषों के तिल चित्रों पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात समारोह के मुख्य अतिथि श्री वेंकट लाल अग्रवाल पार्षद वार्ड क्रमांक 9 एवं प्रमेंद्र गंधर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 7 द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ देश की आन-बान-शान तिरंगे को सलामी दी गई। तत्पश्चात बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में श्री वेंकट लाल अग्रवाल पार्षद (वार्ड नंबर 9), श्री प्रमेंद्र गंधर्व पार्षद (वार्ड नंबर 7), श्री देवेंद्र कौशिक पार्षद( वार्ड नंबर 8), श्री लखन लाल साहू, पूर्व पार्षद, श्रीमती ललिता यादव एवं शिक्षक गण श्री मती नेहा मिश्रा (प्रधान पाठक) माध्यमिक शाला, श्री मनीष शर्मा( प्रधान पाठक) प्राथमिक शाला, श्रीमती राजकुमारी पोर्ते, सुश्री ज्योति शर्मा, सुश्री हेल्सा लाल, श्री नंदकिशोर साहू, श्री अशोक नेताम, सहित एसएमसी सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संदेश दिया।



