तखतपुर, गनियारी-चोरभठ्ठी में झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला, अनहोनी की आशंका, बिना डिग्री के इलाज जारी, तखतपुर विधानसभा में झोलाछाप डॉक्टरों के भरोसे गांव, कब होगी कार्रवाई? प्रशासन कब जागेगा?

तखतपुर, गनियारी-चोरभठ्ठी में झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला, अनहोनी की आशंका, बिना डिग्री के इलाज जारी, तखतपुर विधानसभा में झोलाछाप डॉक्टरों के भरोसे गांव, कब होगी कार्रवाई? प्रशासन कब जागेगा?
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनियारी चोरभठ्ठी में झोलाछाप डॉक्टरों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।
गांव में बिना डिग्री और अनुमति के इलाज करने वाले लोग धड़ल्ले से क्लिनिक चला रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-मोटी बीमारी से लेकर गंभीर मरीजों का भी यहीं इलाज किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर डर है कि कहीं कोई बड़ी अनहोनी न हो जाए। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जांच कर अवैध क्लिनिकों पर कार्रवाई की जाए।
गनियारी-चोरभठ्ठी में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक
बिना डिग्री इलाज, जान जोखिम में, प्रशासन कब जागेगा?