भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण गायत्री साहू के निर्देशानुसार ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान के अंतर्गत समस्त बहनों द्वारा विभिन्न बालिका विद्यालयों का भ्रमण किया।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती विभा अवस्थी जी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण गायत्री साहू जी के निर्देशानुसार ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान के अंतर्गत समस्त बहनों द्वारा विभिन्न बालिका विद्यालयों का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकों एवं छात्राओं ने देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना से ओत-प्रोत होकर हमारे वीर सैनिकों के लिए स्नेहपूर्वक रक्षा सूत्र (राखियाँ) तैयार कर हमें सौंपीं। यह पल हम सभी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण, प्रेरणादायक एवं भावुक करने वाला रहा।
सभी प्राचार्याओं, शिक्षकों एवं छात्राओं का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। आपके इस स्नेह, समर्पण और सहयोग के माध्यम से हमारे वीर जवानों तक देशवासियों का प्रेम, सम्मान और विश्वास रक्षा सूत्र के रूप में पहुँचेगा।
जय हिंद | वंदे मातरम् : सुश्री गायत्री साहू जिला अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर (ग्रामीण)