लायंस क्लब बिलासपुर ने सीए डे एवं डॉक्टर्स डे पर किया सम्मान

लायंस क्लब बिलासपुर ने सीए डे एवं डॉक्टर्स डे पर किया सम्मान
बिलासपुर,कुंडा— लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा सीए डे एवं डॉक्टर्स डे के अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों को उनकी उत्कृष्ट व्यावसायिक सेवाओं एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वहीं चिकित्सक मानव सेवा के माध्यम से समाज को स्वस्थ रखने का दायित्व निभाते हैं। ऐसे सेवा भावी एवं समर्पित व्यक्तित्वों का सम्मान करना लायंस क्लब का सौभाग्य है।
इस अवसर पर सम्मानित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में लायन सीए एस.एस. अग्रवाल, लायन सीए विनोद मित्तल, लायन सीए दिनेश अग्रवाल, लायन सीए जी.एल. जैन, लायन सीए गोविंद माधव गुप्ता, लायन सीए अजय पांडेय, लायन सीए रौनक अग्रवाल, लायन सीए नवीन अग्रवाल, लायन सीए अमित अग्रवाल, सीए प्रतीक मित्तल, सीए गौरव माधव गुप्ता, सीए प्रशांत अग्रवाल, सीए गौरव मित्तल, सीए अतुल सोन एवं सीए नीरज रावलानी शामिल रहे।
इसी प्रकार सम्मानित चिकित्सकों में लायन डॉ. आर.के. खेतरपाल, लायन डॉ. अरुण शुक्ला, लायन डॉ. प्रदीप शुक्ला, लायन डॉ. राजेश दुबे, लायन डॉ. दीप्ति पांडेय, लायन डॉ. आरती पांडेय, लायन डॉ. शिरीष मिश्रा, लायन डॉ. आशीष पुरोहित, डॉ. प्रीना शुक्ला, डॉ. हरेंद्र शुक्ला, डॉ. अनिल जैसवानी, डॉ. प्रतीक खेतरपाल, डॉ. निकिता खेतरपाल एवं डॉ. अर्पिता श्रीवास्तव का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ला. सुभाष अग्रवाल, ला. नंदलाल पूरी, ला. श्रीकांत सहारे, ला. रमेश अग्रवाल ने किया । लायंस क्लब बिलासपुर के सचिव मनीष चंदेल ने आभार व्यक्त किया तथा कोषाध्यक्ष रौनक अग्रवाल ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्लब के किशन बुधिया,प्रितिपाल बाली, शैलेश बाजपाई, हर्ष पांडेय, अनिल अग्रवाल, मोहन होनप,महेंद्र गंभीर,हरजीत छाबड़ा,मनजीत अरोरा
हरभजन सिंह गंभीर ,विजय क्रांति तिवारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



