पुरानी रंजिश बात को लेकर चाकू लेकर मारने के लिये दौड़ाने वाले के विरूद्ध हिर्री पुलिस की त्वरित कार्यवाही आरोपी गया जेल

पुरानी रंजिश बात को लेकर चाकू लेकर मारने के लिये दौड़ाने वाले के विरूद्ध हिर्री पुलिस की त्वरित कार्यवाही आरोपी गया जेल
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया
अपराध क्रमांक 338/2026 / धारा – 296, 351(3) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट
दिनांक घटना समय:- 20.10.2026 के 06ः00 बजे
घटना स्थल :- ग्राम बोड़सरा रामफल कौशिक के घर के पास थाना हिर्री जिला बिलासपुर
आरोपी:- संतोष कुमार मरावी पिता स्व. महेतरू राम मरावी उम्र 48 साल साकिन बोड़सरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग.
दिनांक 23.10.2026 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव का संतोष कुमार मरावी पुरानी रंजिश बात को लेकर गंदी गंदी गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ में चाकू लेकर मारने पीटने के लिये दौड़ा रहा की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमान राजेश जोशी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, के नेतृत्व में टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी की तलाश कर घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध धारा सदर का जुर्म करना स्वीकार किये हैं। आरोपी संतोष कुमार मरावी पिता स्व. महेतरू राम मरावी उम्र 48 साल साकिन बोड़सरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. को दिनांक 23.10.2026 के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, पीएसआई उषा निषाद, सउनि राजकुमार, प्र0आर0 1252 धर्मेन्द्र राजपूत, आर.क्र. 1383 जितेन्द्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा।


