लापता दो सगी बहनों को 12 घण्टे के भीतर किया सकरी पुलिस दस्तयाब l

लापता दो सगी बहनों को 12 घण्टे के भीतर किया सकरी पुलिस दस्तयाब l
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l बेटियों के लापता होने से रोते बिलखते मां की आंखों में आयी खुशी। परिजन दोनों नाबालिग बच्चियों को सकुशल पाकर सकरी पुलिस को दिये धन्यवाद
विवरणः- प्रार्थिया ने थाना सकरी उपस्थित आकर सूचना दी कि इसकी दो
नाबालिग बच्चियां दिनांक 22.10.2026 को घर से बिना बताये कहीं चली गयी थी जो शाम रात तक वापस घर नहीं आने से परिजन द्वारा कोई अप्रिय घटना व कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहृत करने की आशंका जताने पर थाना सकरी द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 987/2026 धारा 137 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया जिस पर श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पु० अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा बच्चियों के दस्तयाबी करने के निर्देशन पर श्रीमान अतिरिक्त पु० अधीक्षक महो० श्री पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक महो० श्री परमेश्वर तिलकवार महो. के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी संजय सिन्दे के नेतृत्व टीम गठित कर सघन पता तलाश करते हुए दोनों लापता दोनों बच्चियों को परिजन के सहयोग से मंगला स्थित पार्क से बरामद कर दस्तयाब किया गया है। बच्चियों के सकुशल व सुरक्षित मिलने से मां एवं परिजन खुशी से झूम उठे व पुलिस को धन्यवाद दिये। बच्चियों ने पुछताछ में घुमने के दौरान रास्ता भटक जाना बताये। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय सिन्दे, उप निरी० गणेशराम महिलांगे, प्र.उप निरी. अर्चना साहू, सउनि सुरेन्द्र तिवारी प्र०आर० बलराज सिंह, प्र.आर. मालती तिवारी आर. मनोज बघेल पवन बंजारे व सकरी पुलिस का सराहनीय भूमिका रहा।




