छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में मानसून ने दी दस्तक: दंतेवाड़ा से एंट्री, 4 दिन में पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में मानसून ने दी दस्तक: दंतेवाड़ा से एंट्री, 4 दिन में पूरे प्रदेश में बारिश के आसार
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने दंतेवाड़ा जिले से प्रदेश में प्रवेश किया है। इसके असर से राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में बारिश और ठंडी हवाएं शुरू हो गई हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 4 दिनों में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो जाएगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी और किसानों को खरीफ की बुवाई में मदद मिलेगी। तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण आम जनता को गर्मी से राहत मिलेगी।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की समय पर एंट्री से धान की बुवाई समय पर हो सकेगी। किसानों को सलाह है कि खेत की तैयारी शुरू कर दें।

