पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक : गाँव चलो बस्ती चलो अभियान भाजपा के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण माध्यम, गाँव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत हरदी कला मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने गाँव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत ग्राम पंचायत हरदी कला के गुड़ी चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही आस पास के और ग्रामीणों को शासन के एवं केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही विभिन योजनाओं पर जागरूक किया गया और ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को जाना। सभी के सहयोग से गांव के समग्र विकास एवं सशक्त भारत निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
इस मौके उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करेगा, बल्कि जन-जन के विश्वास और सहभागिता से विकास की नई दिशा भी तय करेगा।यह अभियान भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसका उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर जनसंवाद स्थापित करना, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है।