इंस्टाग्राम फेसबुक से फर्जी आईडी बनाकर महिला का सोशल मिडिया में फोटो वायरल करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने सूरत गुजरात से पकड़कर भेजा जेल ।

दिनांक 15.03-2026 जिला-कबीरधाम छ0ग0
इंस्टाग्राम फेसबुक से फर्जी आईडी बनाकर महिला का सोशल मिडिया में फोटो वायरल करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने सूरत गुजरात से पकड़कर भेजा जेल ।
आरोपी पीडिता का फर्जी इंस्टाग्राम फेसबुक आईडी बनाकर कर रहा था वायरल ।
मामला थाना कुण्डा क्षेत्रान्तर्गत का है पीडिता थाना कुण्डा आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी से दोस्ती होने पर एक दूसरे से मोबाईल नंबर लेकर एंव इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत करने लगे आरोपी पीडिता को धमकाकर उसे इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील विडियो कॉल करने बोलता और पीडिता की स्क्रीन शॉट लेकर अपने मोबाईल में रख लेता कुछ दिनो बाद जब पीडिता ने विडियों कॉल करने से मना करने लगे तो आरोपी पीडिता को धमकाने लगे की आपके फोटो विडियों को वायरल कर दूंगा कहकर वायरल लगा की रिपोर्ट पर थाना कुण्डा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया अपराध की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपत धनेश्री के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतू थाना कुण्डा से टीम तैयार कर सूरत गुजरात भेजा गया जहॉ से आरोपी अनिल कुमार पिता से बुद्वीराम र्मोर्य उम्र 34 वर्ष साकिन नवागम नरोत्तम नगर मकान नं. 171 बी सब्जी मार्केट डिडौली थाना डिडौली जिला सुरत गुजरात गिरफ्ता कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया ।


