छत्तीसगढ़

होली के मौके पर 128 करोड़ की शराब गटक गए छत्तीसगढ़ के लोग, सबसे ज्यादा इस शहर में हुई बिक्री

रायपुर: छत्तीसगढ़ में होली के मौके पर जमकर शराब की बिक्री हुई है। राज्य में शराब बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना है। 3 मार्च को पूरे राज्य में एक ही दिन में करीब 128 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज हुई है। इसे अभी तक की एक दिन में सबसे बड़ी बिक्री माना जा रहा है। 4 मार्च को प्रदेश में होली मनाई गई थी और इस दिन शराब की दुकानें बंद थीं।आबकारी विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, होली के मौके पर शराब की मांग बढ़ गई थी। 4 मार्च को  किया गया था जिस कारण से मांग बढ़ी थी। आमतौर पर छत्तीसगढ़ में औसतन लगभग 40 करोड़ रुपये की शराब बिक्री प्रतिदिन होती है लेकिन होली के मौके पर यह आम दिनों से कई गुना ज्यादा थी।

राजधानी रायपुर सबसे ज्यादा बिक्री हुई

आबकारी विभाग के आंड़कों के अनुसार, राजधानी रायपुर में होली के मौके पर शराब की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। जानकारी के अनुसार, 3 मार्च को राजधानी रायपुर में करीब 58 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है। त्योहार के उत्साह के बीच भारी मात्रा में शराब बिक्री के कारण यह आंकड़ा बढ़ा है। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि होली, दिवाली और नए साल जैसे बड़े त्योहारों के दौरान शराब की बिक्री में आम दिनों की तुलना में काफी वृद्धि देखी जाती है। इस बार भी होली से पहले लोगों ने बड़े पैमाने पर खरीदारी की गई है।

पहले यह जानकारी दी गई थी कि होली के दिन राज्य में शराब की दुकानें खुली रहेंगी। उसके बाद इस फैसले को पलट दिया गया था। सीएम विष्णुदेव साय ने खुद सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा था कि राज्य सरकार ने होली के दिन राज्य में शराब की दुकानें बंद करने का फैसला किया है। इसके बाद शराब की दुकानें पूरे प्रदेश में होली के दिन बंद थीं।

Related Articles

Back to top button