छत्तीसगढ़

थाना सिविल लाईन क्षेत्र में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खिलाने के संबंध में दर्ज अलग-अलग प्रकरणों में संलिप्त आरोपीगण घटना के बाद से फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

बिलासपुर। निम्न फरार आरोपियों के संबंध में सूचना देने वाले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा ₹5000-₹5000 (प्रत्येक आरोपी पर) की इनाम राशि घोषित की गई है –

  1. सागर चेतवानी पिता स्व० हरिराम चेतवानी, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 48 दुबे गली शिवघाट पुराना सरकंडा बिलासपुर, हाल रामवैली बोदरी मकान नं. R-6 थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
  2. रोहित पंजवानी पिता नारायण दास पंजवानी, उम्र 36 वर्ष, निवासी चकरभाठा कैम्प नगर पंचायत बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
  3. राजेश उर्फ राजा बजाज पिता किशन बजाज, उम्र 31 वर्ष, निवासी गार्डन सिटी मोपका रोड राजकिशोर नगर बिलासपुर ।
  4. प्रकाश पंजवानी पिता स्व० हरिराम पंजवानी, उम्र 37 वर्ष, निवासी साईं भूमि तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर।*
  5. सोमू उर्फ अभिजीत दुबे पिता स्व० सतीश दुबे, उम्र 38 वर्ष, निवासी मिलन चौक कुदुदंड बिलासपुर।
  6. राज चेतानी पिता दिलीप चेतानी, उम्र 35 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर*

उक्त आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल थाना सिविल लाईन या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करने की अपील की जाती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button