छत्तीसगढ़

बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, शिक्षकों को 1 दिन में न्यूनतम 45 व अधिकतम 60 उत्तरपुस्तिकाएं जांचेंगे

माध्यमिक शिक्षा मंडल की वार्षिक बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले में शुरू हो गया है। पहले चरण में कक्षा 12वीं की 28,440 उत्तर पुस्तिकाएं बैतूल मूल्यांकन केंद्र को प्राप्त हुई हैं

इस बार बोर्ड ने शिक्षकों को एक दिन में न्यूनतम 45 और अधिकतम 60 उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के निर्देश दिए हैं। रविवार और सोमवार दो दिन में करीब दो हजार कॉपियों की जांच की जा चुकी है। पहले दिन रविवार को मूल्यांकन के लिए 49 शिक्षक पहुंचे थे। सोमवार को 45 शिक्षक केंद्र पर उपस्थित हुए। अधिकारियों को उम्मीद है आगामी दिनों में मूल्यांकन की गति तेज होगी। 10वीं की कॉपियां 26 फरवरी के बाद आएंगी। अधिकतम 60 पुस्तिकाएं जांचने के निर्देश दिए ^सोमवार को 45 शिक्षक केंद्र पर उपस्थित हुए। प्रत्येक शिक्षक को प्रतिदिन न्यूनतम 45 और अधिकतम 60 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त कॉपियों में अंग्रेजी की 4,440, अर्थशास्त्र की 5,040, भौतिक शास्त्र की 8,100 तथा विज्ञान के तत्व विषय की 900 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। समयसीमा में मूल्यांकन पूरा करने के लिए चरणबद्ध योजना बनाई है। इस बार बोर्ड ने शिक्षकों को एक दिन में न्यूनतम 45 और अधिकतम 60 उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के निर्देश दिए हैं। सत्येंद्र उदयपुरे, मूल्यांकन केंद्र प्रभारी बैतूल मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इनकी निगरानी भोपाल स्थित मंडल कार्यालय से की जा रही है। शिक्षकों के लिए मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। प्रवेश से पहले जांच कर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। इस वर्ष पारिश्रमिक दरों में कोई वृद्धि नहीं की है। कक्षा 10वीं की प्रति कॉपी 15 रुपए तथा कक्षा 12वीं की प्रति कॉपी 16 रुपए दिए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है समयबद्ध और त्रुटिरहित मूल्यांकन सुनिश्चित कर परिणाम तय समय पर घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button