बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने व सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं देने वाला विक्षक निलंबित, विद्यार्थियों ने की थी शिकायत

चित्तौड़गढ़ःप्रदेश में जारी 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षों के बीच गुरुवार को विद्यार्थियों की शिकायत पर एक विक्षक को निलंबित किया गया है. मामला चित्तौड़गढ़ की उपनगरीय बस्ती चंदेरिया स्थित महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय का है. विक्षक के खिलाफ शिकायत थी कि उसने सप्लीमेंट्री की कॉपी नहीं दी तथा नकल भी करवाई है. अब विभाग मामले में की जांच में जुटा है. मामले में गुरुवार को तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया है, जो विस्तृत जांच करेगी.
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी. परीक्षा समाप्त होने के बाद कुछ विद्यार्थी जिला कलेक्टर के कार्यालय पहुंचे थे. विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी चंदेरिया विद्यालय के कमरा नंबर 6 में ड्यूटी पर लगे विक्षक लीलाधर खटीक की शिकायत की थी. शिकायत में बताया कि विक्षक ने उन्हें सप्लीमेंट्री की कॉपी नहीं दी. कई बार विद्यार्थियों ने सप्लीमेंट्री की कॉपी मांगी, लेकिन उन्हें उपलब्ध नहीं करवाई गई.
साथ ही शिक्षक की गतिविधियां इस तरह की थी कि वह किसी को नकल करवा रहे हों. जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जिला कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल जांच करवाई गई. महात्मा गांधी चंदेरिया के कमरा नंबर 6 में परीक्षा दे रहे कक्षा 10 के विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए गए. शिक्षा विभाग ने उन विद्यार्थियों के भी बयान दर्ज किए, जिन्होंने शिकायत की थी. साथ उनके भी बयान दर्ज किए जो शिकायत करने नहीं आए थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिकायत सही थी. इसके बाद विक्षक लीलाधर खटीक को निलंबित कर दिया है. वहीं, विभाग की ओर से जांच की जा रही है.
तीन सदस्यों की कमेटी गठितः जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद अब विभाग की ओर से विस्तृत जांच करवाई जा रही है. इस संबंध में तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया है. इसमें सीबीईओ राशमी के अलावा दो प्रिंसिपल को शामिल किया गया है. शीघ्र ही यह टीम विस्तृत जांच कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर देगी. रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को किस प्रकार की रियायत मिल पाएगी, इसका निर्णय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के स्तर पर होगा.




