दैनिक राशिफल

23 फरवरी क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, लेकिन कुमार्ग पर ध्यान रखिएगा। मन परेशान रहने वाली स्थिति बनेगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। लेकिन फिर भी, सारी अच्छी बातों के बाद भी थोड़ा मन परेशान रहेगा। यह सोचकर मन ठीक रखिए कि कुछ बुरा नहीं होने वाला है। स्वास्थ्य आपका ठीक है। लाल वस्तु पास रखना और बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- मन चिंतित है। घबराहट, बेचैनी, अज्ञात भय इत्यादि बना हुआ है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव, ऊपर-नीचे चल रहा है। सरकारी तंत्र साथ नहीं दे रहा है। पिता के साथ और स्वास्थ्य से भी आप परेशान हैं। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। थोड़ा सा चिंतित रहेंगे और चिंताजनक स्थिति रहेगी, लेकिन कुछ खराब नहीं होगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- यात्रा अभी वर्जित रहेगी। भाग्य पर भरोसा करके इन दिनों कोई काम नहीं कर सकते। लेकिन वहीं पे, आय भाव प्रशस्त होगा, रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मिला-जुला फल है, लेकिन अच्छा ज्यादा है, बुरा कम है। बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल चल रही हैं इन दिनों, लेकिन वैसे में भी ये लाभ-प्रद समय आ गया है जो व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ करेगा, कोर्ट-कचहरी में विजय दिलाएगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान का साथ और व्यापार अच्छा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

सिंह राशि- सिंह राशि को भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में उन्नति करेंगे। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी, यात्रा का योग बनेगा लेकिन स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान रखिएगा। ये खराब समय है आपके दांपत्य के लिए और स्वास्थ्य के लिए, बाकी स्थिति आपकी ठीक है। सूर्य को जल देना और काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि- डिस्टर्बिंग टाइम है, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। उबर जाएंगे इससे आप लेकिन डिस्टर्बिंग है। शत्रु उपद्रव करेंगे, शत्रु बहुत ज्यादा इस समय एक्टिव रहेंगे लेकिन दबदबा आपका कायम रहेगा। बस स्वास्थ्य को कोई नुकसान न हो इस बात का ध्यान रखें। प्रेम-संतान ठीक है, व्यापार भी ठीक है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा

तुला राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, रोजी-रोजगार में उन्नति करेंगे लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम में बड़ा तू-तू मैं-मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। डिस्टर्बिंग टाइम है, एंजॉयिंग टाइम है, मिला-जुला कर चलेगा। कहीं से कुछ परेशानी मिलेगी तो कहीं से बहुत अच्छी स्थिति मिलेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, गहरे ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुज़ुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मां का स्वास्थ्य गड़बड़ है, भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी में परेशानी है, गृह-कलह के बड़े संकेत हैं तो मिला-जुला कर चीजों को लेकर चलिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि- धनु राशि की धन की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। बस आपको भावुकता पे काबू रखना पड़ेगा। इसके अलावा आपकी स्थिति हर तरीके से अच्छी है। स्वास्थ्य में नाक, कान, गला, भुजा इत्यादि मतलब शोल्डर से लेकर सिर तक की प्रॉब्लम दिखती है, इन बातों का ध्यान रखिएगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि– धन हानि का संकेत है इसलिए निवेश मत कीजिएगा। ज़ुबान पे काबू रखिएगा, निवेश पे काबू रखिएगा। मुख-रोग के शिकार हो सकते हैं। रक्त की स्थिति बहुत अच्छी है, तेज-तर्रार माने जाएंगे इन दिनों आप। एक आप में चमक इन दिनों रहेगी, भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी संभव है। लेकिन थोड़ा छोटा-मोटा कलह भी संभव है, इसलिए ज़ुबान काबू में रखिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि– पराक्रमी बने रहेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। लेकिन अंतर्द्वंद्व से जूझेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा, मन अप्रसन्न रहेगा। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ़ आपकी इसमें अच्छी होगी, खर्च की अधिकता पे थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ है।

मीन राशि- मीन राशि को इन दिनों बहुत ध्यान देकर आगे चलना पड़ेगा। सरकारी तंत्र खिलाफ है। प्रेम, संतान, व्यापार, पार्टनरशिप की प्रॉब्लम, सिर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। इसमें भी धन का आवक बढ़ेगा और कुटुंब में वृद्धि होगी। लाल वस्तु पास रखना, काली वस्तु का दान करना, शिवजी का जलाभिषेक करना लाभ करेगा।

Related Articles

Back to top button