देश दुनिया

मैंने अपने परिवार को मार डाला…; दिल्ली में मां, भाई-बहन का मर्डर करके थाने पहुंचा बेटा- बताई ये वजह

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी मां, भाई और बहन की हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा खुद थाने पहुंच और इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानिए ट्रिपल मर्डर को अंजाम देकर थाने पहुंचे बेटे ने मर्डर की क्या वजह बताई है?

मां, भाई-बहन को मारने की ये वजह बताई

घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम यशवीर सिंह बताया गया है। उसकी उम्र करीब 5 साल बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यशवीर शाम करीब5 बजे लक्ष्मी नगर के पुलिस स्टेशन आया और उसने जो बताया उसे सुनकर एक पल के लिए हर कोई हैरान रह गया। उसने पुलिस को बताया कि पैसे की दिक्कतों की वजह से उसने अपने परिवार के लोगों को कथित तौर पर मार डाला है।

मृत भाई की उम्र 14 साल थी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कोई काम नहीं करता है। घर में आर्थिक तंगी और मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है। जैसे ही ट्रिपल मर्डर की सूचना पुलिस को मिली, टीम को मौके पर भेजा गया, जहां 3 लाशें मिलीं। मृतकों की पहचान हो गई है। मृतक महिला(मां) का नाम कविता (46) है। बहन का नाम मेघना (24) और भाई का नाम मुकुल (14) है।

जांच और छानबीन जारी

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आगे की पूछताछ और छानबीन जारी है। पुलिस सभी फैक्ट्स और हालात को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।

Related Articles

Back to top button