रानी चटर्जी के साथ भिलाई के ललित एवं शमशीर द्वारा अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘परिणय सूत्र’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर B4U भोजपुरी पर,

भिलाई : आद्या फिल्म के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्मों के सुपर डायरेक्टर मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित और संदीप सिंह एवं मंजुल ठाकुर के द्वारा निर्मित 1970 के दसक पर आधारित भोजपुरी बहुचर्चित फिल्म ‘परिणय सूत्र’ 3 जनवरी (शनिवार) शाम 5:30 बजे और 4 जनवरी (रविवार): सुबह 9:30 बजे B4U भोजपुरी चैनल के 11 नंबर पर प्रदर्शित होगी । इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों की सुपर स्टार अभिनेत्री रानी चटर्जी, तनुश्री एवं अभिनेता प्रशांत सिंह राजपूत, राकेश बाबू के साथ ही भिलाई के जाने माने अभिनेता ललित उपाध्याय और शमशीर सिवानी भी इस फिल्म में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया है, इसके अलावा इस फिल्म में राम नरेश श्रीवास्तव, धीरेन्द्र धर्मा, श्रीमती रीमा, अशोक गुप्ता अंजू रस्तोगी, श्रीमती बबीता, रणजीत सिंह, विद्या सिंह, रिंकू आयुषी और बाल कलाकार दीक्षा मिश्रा एवं श्रेयश यादव (ढोलू) महत्वपूर्ण किरदार निभाई हैं । इस फिल्म के असोसिएट डायरेक्टर पार्थ मिश्रा, प्रोडक्शन मनेजर श्री रौशन एवं आर्ट डायरेक्टर नाजिर भाई है, पूरी फिल्म को कैमरे में कैद करने का काम इमरान शगुन ने किया है । फिल्म के डायरेक्टर मंजुल ठाकुर एवं निर्माता संदीप सिंह ने बताया कि यह फिल्म 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है और सामाजिक मुद्दों जैसे बाल विवाह को छूती हुई दो सहेलियों के रिश्तों, त्याग और परिवार की भावनात्मक कहानी बयां करती है।



