राष्ट्र प्रेरणा, युवा ऊर्जा और सहकारिता का संगम: बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की बहुआयामी सहभागिताअटल जयंती, जनकल्याण और युवा शक्ति के कार्यक्रमों में सक्रिय रहे

राष्ट्र प्रेरणा, युवा ऊर्जा और सहकारिता का संगम: बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की बहुआयामी सहभागिता
अटल जयंती, जनकल्याण और युवा शक्ति के कार्यक्रमों में सक्रिय रहे l
केंद्रीय राज्य मंत्री स्वर्गीय लखीराम ऑडिटोरियम, बिलासपुर में आयोजित भारत रत्न, परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि अटल जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण, लोकतंत्र में अटूट आस्था और उनका विचार-वैभव सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
सुशासन दिवस के अवसर पर श्री साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत हितग्राहियों को उनके सपनों के आवास की चाबी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनकल्याण, पारदर्शिता और सुशासन के संकल्प को साकार कर रही है।
इसके पश्चात श्री साहू अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, कोनी, बिलासपुर में आयोजित विश्वविद्यालय के कुल महोत्सव में शामिल हुए। इसी क्रम में जिला सहकारी बैंक, नेहरू चौक, बिलासपुर में आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से जनसेवा और आर्थिक विकास को नई गति दी जा सकती है।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मिनी स्टेडियम, गांधी चौक, बिलासपुर में आयोजित अग्रवाल प्रीमियम लीग कार्यक्रम में भी उपस्थित रहे।अंत में श्री साहू राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में आयोजित युवा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा शक्ति को सशक्त बनाकर राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, खिलाड़ी, युवा एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



