धारदार हथियार लेकर डराने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली किया गया गिरफ्तार । 2-जप्त हथियार – धारदार चाकू 01 नग

धारदार हथियार लेकर डराने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली किया गया गिरफ्तार । 2-जप्त हथियार – धारदार चाकू 01 नग
नाम आरोपी :-
- लक्की उर्फ लक्कू यादव पिता रामायण चादव उम्र 22 वर्ष निवासी करबला कुम्हारपारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।
मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि लक्की उर्फ लक्कू यादव के द्वारा करबला कोदू चौ के पास आम रोड में धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगों डरा धमका रहा है कि मुखबीर की सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी – ( 1 ) – लक्की उर्फ लक्कू यादव पिता रामायण चादव उम्र 22 वर्ष निवासी करबला कुम्हारपारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. को पकडा गया जिसके पास धारदार चाकू मिला आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।



