छत्तीसगढ़
अवैध धारदार हथियार गुप्ती के साथ गिरफ्तार, विरुद्ध आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई ।

अवैध धारदार हथियार गुप्ती के साथ गिरफ्तार, विरुद्ध आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई ।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। थाना – सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.) आज दिनांक 05.10.2025 को थाना सिविल लाइन पुलिस की पेट्रोलिंग टीम द्वारा कुदुदंड क्षेत्र में एक व्यक्ति को अवैध धारदार हथियार गुप्ती के साथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
आरोपी का नाम – कमल प्रधान पिता रामकृष्ण प्रधान उम्र 25 वर्ष निवासी कुदुदंड
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध एवं हथियार रखने वाले व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

