तखतपुर के बांधा पंचायत में फर्जीवाड़ा उजागर,आवास मित्र, रोजगार सहायक और सचिव पर FIR दर्ज

तखतपुर के बांधा पंचायत में फर्जीवाड़ा उजागर,आवास मित्र, रोजगार सहायक और सचिव पर FIR दर्ज
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत बिलासपुर जिले की तखतपुर जनपद के ग्राम पंचायत बांधा में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। हितग्राहियों के नाम पर फर्जी पंजीयन और जियो टैगिंग कर सरकारी राशि का गबन किया गया।
इस घोटाले में आवास मित्र राजेश कुमार सोनवानी, अस्थायी रोजगार सहायक रितेश श्रीवास और ग्राम सचिव दिलीप पात्रे के नाम सामने आए हैं। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
➡️ जनपद पंचायत को मिली शिकायत पर गठित टीम ने जांच की।
➡️ आवास मित्र राजेश कुमार सोनवानी ने कूटरचना कर फर्जी हितग्राही बनाए।
➡️ इन फर्जी नामों पर आवास की राशि का गलत ढंग से आहरण किया गया।
➡️ रितेश श्रीवास ने गलत जियो टैगिंग और पंजीयन में सहयोग किया।
➡️ ग्राम सचिव दिलीप पात्रे ने फर्जी दस्तावेज सत्यापित कर प्रस्ताव पास करवाया।
📋 फर्जी हितग्राहियों की सूची में शामिल नाम:
लैनी बाई / जनकराम गंधर्व
राजेश कुमार / कन्हैया
सरस्वती मरावी / रामस्वरूप
सोना / प्रदीप अग्रवाल
रामफल पोर्ते
गंगोत्री यादव
📝 प्रशासन की कार्रवाई:
✔️ तीनों जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही और सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप।
✔️ जनपद पंचायत तखतपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधितों पर प्राथमिकी दर्ज कराई।
✔️ आगे की जांच जारी – प्रशासन ने कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना की पारदर्शिता और निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। प्रशासन ने इसे उदाहरणात्मक कार्रवाई बताते हुए आगे भी ऐसे मामलों पर सख्ती बरतने की बात कही है।




