छत्तीसगढ़

चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब के विरूद्व प्रहार‘‘

‘‘चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब के विरूद्व प्रहार‘‘

थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन मंदिरा एवं 05 पाव गोवा शराब कीमती 4500 रूपये को बरामद कर मोटर साइकिल को किया गया जप्त।

नाम आरोपी –
कुलदीप टंडन पिता चिंता टंडन उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा जिला बिलासपुर के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में मोटर वाहन चेकिंग कर शराब सेवन कर वाहन चलने वाले व्यक्तियों पर एवं संदिग्ध वाहनो के विरूद्व शख्त कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनुज कुमार एसीसीयू एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमति रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा उत्तम साहू द्वारा थाना चकरभाठा क्षेत्र में वाहन चेकिंग दौरान एक मोटर साइकिल को चेक करने पर उसके पिट्टू बैग से 50 पाव देशी प्लेन मंदिरा एवं 05 पाव गोवा शराब मिला जिससे नाम पूछने पर अपना नाम कुलदीप टंडन पिता चिंता टंडन उम्र 24 वर्ष ग्राम सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर का निवासी होना बता कर उक्त शराब को गांव की ओर बिक्री करने हेतु ले जाना बताया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) के तहत कार्यवाही कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में निरीक्षक उत्तम साहू, प्रधान आरक्षक सीताराम राज, आरक्षक भागवत चन्द्राकर, मनीष साहू, प्रवीण पंकज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button