Uncategorized

Indian Navy Video: भारतीय नौसेना ने दागी मिसाइलें! पाकिस्तान से तनाव के बीच दिखाई ताकत, सोशल मीडिया पर जारी किया मॉक ड्रिल का वीडियो

Indian Navy Video: भारतीय नौसेना ने दागी मिसाइलें! पाकिस्तान से तनाव के बीच दिखाई ताकत / Image Source: Indian Navy X

नई दिल्ली: Indian Navy Video पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद मोदी सरकार ने जहां एक ओर तत्काल प्रभाव से सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है तो दूसरी ओर ​अल्पकालिक वैध वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। वहीं, भारत की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। इस बीच भारतीय नौसेना ने अपनी ताकत का परिचय देते हुए एक वीडियो जारी किया है।

Read More: Pakistani Citizens in Chhattisgarh: भिलाई में मिले 24 संदिग्ध निवासी, सुबह से पुलिस की टीम कर रही पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश, जानिए रायपुर में कितने

Indian Navy Video इंडियन नेवी ने अपनी युद्ध तैयारियों को लेकर अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं, जिनमें जहाजों से मिसाइलें दागी जा रही हैं। इससे एक दिन पहले नेवी ने समुद्र में अपने युद्धक जहाजों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से युद्ध के लिए तैयार।’ इंडियन नेवी के इस पोस्ट को भारत के दुश्मनों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

इधर पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना की संभावित कार्रवाई को लेकर अपनी चिंताओं के कारण अरब सागर में अपनी नौसेना के लिए अलर्ट जारी किया है। उसने पहले अरब सागर के ऊपर नो-फ्लाई जोन घोषित किया है और लाइव-फायर अलर्ट जारी किया है, जिसमें नाविकों से इस क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया गया है। इस बीच ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि पाकिस्तान एक नई मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है।

Read More: Mann Ki Baat 121 Episode Live: ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में चर्चा कर रहे पीएम मोदी, यहां सुने लाइव

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सूरत ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) का उपयोग करके अरब सागर में एक तेज, कम ऊंचाई वाले लक्ष्य को भेदने में सफलता पाई है। यह परीक्षण भारतीय नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उसकी तैयारियों को दर्शाता है। इंडियन नेवी के इस मिसाइल टेस्ट का समय महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पाकिस्तान द्वारा अरब सागर में अपने आगामी मिसाइल परीक्षण के बारे में समुद्री चेतावनी जारी करने के कुछ ही घंटों बाद हुआ।

 

Related Articles

Back to top button