Congo Boat Accident News: कांगो में दर्दनाक हादसा! आग लगने के बाद पलटी नाव, नदी में डूबने से 50 लोगों की मौत, सैकड़ों अब भी लापता

किंशासा: Congo Boat Accident News: अफ्रीकी देश कांगो में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। कांगो नदी में एक मोटर चालित लकड़ी की नाव में आग लगने के बाद वह पलट गई, जिससे कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों यात्री लापता हैं। हादसा मबंडाका शहर के पास हुआ।
Congo Boat Accident News: हादसे की पुष्टि करते हुए स्थानीय अधिकारी कोम्पीटेंट लोयोको ने बताया कि नाव में करीब 400 यात्री सवार थे। यह नाव एचबी कोंगोलो नाम से चिन्हित की गई है जो मातानकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी। आग लगने की वजह एक महिला द्वारा नाव पर खाना पकाने के दौरान हुई दुर्घटना बताई जा रही है।
Read More : Amit Shah Visit Neemuch: नीमच पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, कल CRPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
Congo Boat Accident News: जैसे ही आग फैली महिलाओं और बच्चों सहित कई यात्रियों ने जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी लेकिन दुर्भाग्यवश कई लोग तैरना नहीं जानते थे जिससे कई की मौत डूबने से हुई। रेड क्रॉस और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। अब तक करीब 100 लोगों को बचाया जा चुका है, जिन्हें मबंडाका टाउन हॉल में बनाए गए अस्थायी आश्रय में रखा गया है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।