Delhi User Charges : आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका, कूड़ा उठाने के लिए अब देना होगा इतना पैसा, लागू हुई नई व्यवस्था

नई दिल्लीः Delhi User Charges देश की राजधानी दिल्ली में रह रहे लोगों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अब नगर निगम घर से कूड़ा उठाने के लिए लोगों पैसे लेगी। लोगो को अब नगर निगम को हर माह 50 से 200 रुपये का यूजर चार्ज देना होगा। इससे देश की राजधानी के संपत्ति मालिकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। वहीं, इस चार्ज को लेकर दिल्ली की राजनीति भी गर्म हो गई है।
Delhi User Charges दरअसल, नगर निगम (MCD) ने 1 अप्रैल 2025 से कचरा प्रबंधन के लिए यूजर चार्ज लागू कर दिया है। यह चार्ज संपत्तिकर के साथ ही वसूला जाएगा। निगम अधिकारियों के मुताबिक, यह व्यवस्था ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम 2016 के तहत लागू की गई है, जिसे केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने 8 अप्रैल 2016 को अधिसूचित किया था। जनवरी 2018 में तत्कालीन AAP सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद 2019-2020 में तीनों पूर्ववर्ती निगमों (उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी) ने इसे मंजूरी दी। हाल ही में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति की बैठक में भी इस पर सहमति बनी।
इस वजह से जनता को झटका
अधिकारियों का कहना है कि निगम पर 14,000 करोड़ रुपये की देनदारी है और कचरा प्रबंधन पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होता है। केंद्र सरकार से स्वच्छ भारत मिशन के तहत लैंडफिल साइट्स के जैव खनन के लिए बजट तभी मिलेगा, जब यूजर चार्ज लागू होगा। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के दिशा-निर्देश भी इसकी निगरानी कर रहे हैं।