Sunita Williams Return on Tuesday: बस चंद घंटो का इंतजार और… NASA ने बताया सुनीता विलियम्स के वापसी का समय, मिशन का प्रसारण होगा लाइव

नई दिल्ली: Sunita Williams Return on Tuesday: नौ महीनों से अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर धरती पर लौटे ने के लिए तैयार है। NASA ने जानकारी देते हुए बताया कि, मंगलवार शाम को उन्हें सुरक्षित फ्लोरिडा के तट के पास महासागर में उतारा जाएगा। दोनों ही अंतरिक्ष यात्री जून 2024 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) गए थे। उन्हें बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से वापस आना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वह काम नहीं कर सका। अब स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल के जरिए सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोर्बूनोव भी धरती पर लौटेंगे।
लाइव प्रसारण करेगा NASA
Sunita Williams Return on Tuesday: NASA की तरफ से बताया गया कि, यह मिशन पहले बुधवार के लिए तय था, लेकिन मौसम के कारण इस मिशन को मंगलवार शाम 5:57 बजे (2157 GMT) शेड्यूल कर दिया गया है। इस यात्रा को लाइव प्रसारित भी किया जाएगा। इस अप्रत्याशित देरी के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अतिरिक्त कपड़े और अन्य जरूरी सामान ISS पर ही भेजना पड़ा, क्योंकि उन्होंने इतनी लंबी अवधि के लिए तैयारी नहीं की थी।
परिजन कर रहे बेसब्री से इंतजार
Sunita Williams Return on Tuesday: हालांकि, उनका नौ महीने का प्रवास नासा के अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो के 371 दिनों के रिकॉर्ड या रूसी कॉस्मोनॉट वैलेरी पोलियाकोव के 437 दिनों के विश्व रिकॉर्ड से काफी कम है, फिर भी यह एक असामान्य अनुभव रहा है। अब जब उनकी घर वापसी तय हो चुकी है, उनके परिवार और प्रशंसकों को उनकी सुरक्षित वापसी का बेसब्री से इंतजार है।