Bhaban Choudhury AAP: दिल्ली में हार के बाद आम आदमी पार्टी में बड़ा बदलाव.. बदला प्रदेशाध्यक्ष, BJP को घेरने का प्लान..

AAP appoints Bhaban Choudhury as acting state party president of Assam: गुवाहाटी: असम के राज्य मुख्यालय में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) ने डॉ. भबन चौधरी को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। वे मनोज धनवार की जगह लेंगे जो लम्बे वक़्त से पार्टी के कामकाज और सक्रिय राजनीति से बाहर चल रहे है। डॉ. चौधरी, जो पार्टी की राष्ट्रीय समिति के संयुक्त सचिव भी हैं।
पदभार संभालने के तुरंत बाद, डॉ. चौधरी ने असम में बढ़ती राजनीतिक हिंसा, लोकतांत्रिक विरोधों के दमन और विपक्षी नेताओं व उनके परिवारों के खिलाफ चलाए जा रहे बदनामी अभियानों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने विशेष रूप से धुबरी के सांसद रकीबुल हुसैन पर हाल ही में हुए हमले की निंदा करते हुए इसे राज्य के राजनीतिक भविष्य के लिए खतरनाक संकेत बताया।
AAP appoints Bhaban Choudhury as acting state party president of Assam: डॉ. चौधरी ने विपक्षी प्रदर्शनों पर प्रतिबंध, नेताओं की नजरबंदी और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की वैधता पर उठते सवालों के लिए सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार विपक्ष की आवाजों को दबाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। चाहे वे कितना भी दमन करें, असम के लोग 2026 में उन्हें करारा जवाब देंगे।”
Read Also: Mayawati On Akash Anand: बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी पार्टी के सभी पदों से हटाया, भाई आनंद और सांसद रामजी गौतम को दी बड़ी जिम्मेदारी
सीएम हिमंता पर साधा निशाना
डॉ. चौधरी ने में कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने असम की राजनीति को अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है, जिससे यह व्यक्तिगत दुश्मनी का युद्धक्षेत्र बन गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह प्रवृत्ति असम की राजनीतिक व्यवस्था के भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है।
The Aam Aadmi Party (AAP) has appointed Bhaban Choudhury as the acting state president of Assam following the inactivity of Manoj Dhanowar due to personal reasons.
Choudhury, previously the AAP Assam chief, condemned political violence, suppression of protests, and defamation… pic.twitter.com/xmDcm9MyUi— Northeast Now (@NENowNews) March 2, 2025