साजा विधानसभा मे भाजपा की जीत पर विधायक ईश्वर साहू ने नगर सहित क्षेत्रवासियों का जताया आभार

साजा विधानसभा मे भाजपा की जीत पर विधायक ईश्वर साहू ने नगर सहित क्षेत्रवासियों का जताया आभार
अनिल सेन/बेमेतरा/साजा – नगरीय निकाय चुनाव में साजा विधानसभा मे नगर पंचायत में भाजपा को मिली सफलता के बाद साजा विधायक ईश्वर साहू ने जनता का आभार प्रकट किया। विधानसभा साजा के भाजपा उम्मीदवार साजा से हिमांशु वर्मा, थान खम्हरिया से अनिता चंदन अग्रवाल, परपोड़ी से देशू राम साहू, धमधा से श्वेता प्रशांत अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। इस मौके पर साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों की जीत है। विधायक ईश्वर साहू ने कहा “विधानसभा साजा की जनता ने जिस तरह से मुझ पर विश्वास व भरोसा जताकर भाजपा को समर्थन दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह जीत राजनीति की नहीं विकास की जीत है और हम जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे।”
विधायक ईश्वर साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे जनता की सेवा में निरंतर समर्पित रहेंगे और क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरेंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सुशासन वाली सरकार है। पिछले पांच सालो से जो जनता भ्रस्टाचार, घूसखोरी, कमीशनखोरी, युवाओं के साथ छालावा, भय, आंतक करने वाले इन कांग्रेसी नेताओं से परेशान थी, उनका ही यह परिणाम है जो आज साजा विधानसभा के नगर पंचायतो मे आम जन मानस की जीत हुई है, विधानसभा की जनता की जीत हुई है। चुनाव मे विकसित साजा बनाने के लिए हम लोगो ने संकल्प लिया है, आने वाले पांच सालो मे विकसित साजा बनाने के संकल्प को पूरा करने का प्रयास करेंगे। विधायक ईश्वर साहू ने कहा मै पुरे साजा विधानसभा क्षेत्र की जनता को नमन करता हुं, प्रणाम करता हुं और जो हमको जनमत हासिल हुए इसके लिए उनको धन्यवाद करता हुं।