Uncategorized

CG Nikay Chunav 2025 Result LIVE: #खिलगे_कमल_फूल.. एजाज ढेबर के चुनाव हारने पर छत्तीसगढ़ बीजेपी का ट्वीट, लिखा – ‘कुशासन के रावण का अंत हुआ..’

CG Nikay Chunav 2025 Result LIVE| Photo Credit: IBC24

CG Nikay Chunav 2025 Result LIVE:  रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला आखिरकार हो गया है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है। रायपुर में बीजेपी मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे से 1 लाख 46 हजार 559 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं। इसी के साथ ही उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। पार्षदों की बात करें तो 6 वार्डों में बीजेपी के प्रत्याशी और एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हो चुकी है। कांग्रेस से एजाज ढेबर भगवतीचरण शुक्ल वार्ड से चुनाव हार गए हैं, जबकि उनकी पत्नी अर्जुमन ढेबर अपने वार्ड में जीत गई हैं।

Read More: Kanker Nagar Palika Chunav 2025 Result LIVE: कांकेर में टूटा 111 साल का रिकॉर्ड.. नगर पालिका सीट पर पहली बार बीजेपी ने हासिल की जीत 

पार्षद चुनाव हारे एजाज ढेबर

पूर्व मेयर एजाज ढेबर के पार्षद चुनाव हारने पर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने ट्वीव कर कहा कि, कुशासन के रावण का अंत हुआ। इधर, निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार कर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि, हार की जिम्मेदारी हम सब लेते हैं। हम बेहतर काम नहीं किए इसलिए हारे हैं।

Read More: Kawardha Nikay Chunav 2025 Result LIVE: भगवा रंग में रंगा कबीरधाम.. 2 नगर पालिका और 5 नगर पंचायत में खिला कमल, कांग्रेस को बुरी तरह हराया 

बता दें कि, रायगढ़ में जीववर्धन सिंह चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हरा दिया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। रायपुर में बीजेपी मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे से 1 लाख 46 हजार 559 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button