छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक 8 ट्रेनें रद्द, दुर्ग से रवाना होगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

रायपुर. छत्तीसगढ़ से चलने वाली 8 लोकल ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है. वहीं आज 31 जनवरी को दुर्ग से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना होगी. बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके चलते 2 से 5 फरवरी तक बिलासपुर-रायपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों को अलग-अलग तारीख में रद्द किया गया है. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना कर पड़ सकता है.

जानिए कौन सी ट्रेन कब-कब रहेगी रद्द

2 फरवरी को 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
2 फरवरी को 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
2 फरवरी को 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर
2 फरवरी को 68733 गेवरारोड- बिलासपुर मेमू पैसेंजर
4 फरवरी को 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर।
4 फरवरी को 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर।
5 फरवरी को 58208 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर।
5 फरवरी को 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button