Uncategorized

Train Delay Today : सर्द हवाओं का कहर जारी.. घने कोहरे के कारण देरी से चल रहीं ये ट्रेनें, यात्रा करने से पहले चेक करें अपनी गाड़ी

Train Delay Today | Source : File Photo

नई दिल्ली। Train Delay Today : देश के कई ​राज्यों में इस समय कड़ाके की ठंड का असर देखा जा रहा है। चारों ओर कोहरे की चादर दिखाई दे रही है। तो वहीं रात के समय सर्द हवाओं ने अपना कहर बरपा के रखा है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई जगहों पर स्कूल के समय भी बदलाव किया गया है तो वहीं इसका असर भारतीय रेल पर भी देखा जा रहा है। घने कोहरे और ठंड की वजह से 47 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं और 41 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 6 ट्रेनों का समय बदल गया है।

read more : MP Atithi Shikshak Andolan Today : राजधानी में अतिथि शिक्षकों का हल्ला बोल.. इस मांग को लेकर करेंगे आंदोलन, प्रदेशभर से शामिल होंगे हजारों टीचर्स 

मध्यप्रदेश मौसम का हाल

वहीं मध्यप्रदेश मौसम की बात करें तो एमपी में लगातार चल रही बर्फीली हवाओं से ठिठुरन देखने को मिल रही है। राजधानी भोपाल, सागर, टीकमगढ़, अशोकनगर और सेंधवा सहित कई अन्य में ठंड का असर देखने को मिला है। कोहरे की वजह से एमपी में भी कई गाड़ियां लेट चल रहीं हैं। पश्चिमी विक्षोम के चलते लगातार पड़ रही ठंड और कोहरे के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बर्फीली हवाओं का कहर

कड़ाके की ठंड का असर और तेज बढ़ने वाला है। क्योंकि बर्फीली हवा की स्पीड आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ेगी। प्रदेश में अगले तीन घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। कई इलाकों में कोल्ड जैसे हालात बने हुए हैं। गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, धार, इंदौर, उज्जैन, सिंगरौली, रायसेन, सिहोर, रतलाम, शाजापुर, नीमच जिलों में घना से मध्यम कोहरे के साथ 28 जिलों में बर्फीली हवाएं चलने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोम का असर प्रदेश में बना हुआ है।

 

 

Related Articles

Back to top button