CG Nagriya Nikay Chunav 2025 Date: छत्तीसगढ़ के 5 नगर निगमों में महिलाएं ही बनेंगी अध्यक्ष, OBC के कब्जे में रहेंगे इतने नगरीय निकाय, इस दिन लग सकती है आचार संहिता

रायपुर: CG Nagriya Nikay Chunav 2025 Date नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया 7 जनवरी को संपादित की जाएगी। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 7 जनवरी को सवेरे साढ़े दस बजे से नगर निगमों में महापौर पद, साढ़े 11 बजे से नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद तथा साढ़े 12 बजे से नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद की आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी।
CG Nagriya Nikay Chunav 2025 Date आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं। उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्यवाही संपादित की जा रही है।
बात करें पूरे प्रदेश की तो आज 14 नगर निगम, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बताया जा रहा है कि रिसाली और रायगढ़ नगर निगम SC के लिए आरक्षित होगा। वहीं, अंबिकापुर नगर निगम ST के लिए तो प्रदेश के 4 नगर निगम ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। जबकि 14 में 5 नगर निगम महिला के लिए आरक्षित होंगे।
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। डिप्टी सीएम अरुण साव की मानें तो आज आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग को सूची सौंप दी जाएगी, जिसके बाद निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। इसके बाद अब ये माना जा रहा है कि इसी महीने पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लग सकती है।
रायपुर : महापौर-अध्यक्ष के आरक्षण प्रक्रिया आज होगी पूरी || LIVE#Chhattisgarh | #Raipur | @INCChhattisgarh | @BJP4CGState
— IBC24 News (@IBC24News) January 7, 2025
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
प्रश्न 1: नगरीय निकायों में महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया कब और कहां आयोजित होगी?
उत्तर: आरक्षण प्रक्रिया 7 जनवरी को रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी।
प्रश्न 2: आरक्षण प्रक्रिया में कौन-कौन से पद शामिल हैं?
उत्तर: आरक्षण प्रक्रिया में नगर निगमों में महापौर पद, नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद शामिल हैं।
प्रश्न 3: 2024-25 के लिए आरक्षित नगर निगमों में कौन-कौन से वर्ग शामिल हैं?
उत्तर: रिसाली और रायगढ़ नगर निगम SC के लिए, अंबिकापुर ST के लिए, 4 नगर निगम OBC वर्ग के लिए, और 14 में से 5 नगर निगम महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
प्रश्न 4: क्या आरक्षण प्रक्रिया देखने के लिए आम जनता उपस्थित हो सकती है?
उत्तर: हां, आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।
प्रश्न 5: आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद क्या होगा?
उत्तर: आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद सूची निर्वाचन आयोग को सौंपी जाएगी, जिसके बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।