Uncategorized

Manipur News : बिहार के 2 प्रवासी मजदूरों की मणिपुर में गोली मारकर हत्या, इलाके में माहौल हुआ तनावपूर्ण

Manipur News / Image Credit : IBC24

इंफाल : Manipur News : 19 महीनों से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर के हालत जैसे ही ठीक होते हैं, वहां फिर कुछ ऐसा हो जाता है जिससे स्थिति तनाव पूर्ण हो जाती है। एक बार फिर मणिपुर के काकचिंग जिले में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद से जिले में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दरअसल, काकचिंग जिले में शनिवार शाम कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बिहार के 2 प्रवासी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 5.20 बजे काकचिंग-वाबागई रोड पर केइराक में पंचायत कार्यालय के पास हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के पीछे के लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें : Notice for impeachment motion against judge: हाईकोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव, इस सांसद ने लोकसभा में दिया नोटिस 

जांच में जुटी पुलिस

Manipur News :  मृतकों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के राजवाही गांव निवासी सुनालाल कुमार और दशरथ कुमार के रूप में हुई है। वे निर्माण कार्य करने वाले श्रमिक थे और मेइती-प्रभुत्व वाले काकचिंग जिले में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस घटना को लेकर और अधिक जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button