Uncategorized

CG Hindi News: छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण, सैंड आर्ट के माध्यम से दिखी विष्णु सरकार के सुशासन और विकास की झलक

CG Hindi News

रायपुर: CG Hindi News छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और विकास को अभिव्यक्त किया। उन्होंने रेत की अद्भुत कृति तैयार कर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को दर्शाया। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Read More: आज इन राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं शनि महाराज, आर्थिक संकटों से मिलेगी मुक्ति, हर कार्य में मिलेगी सफलता 

CG Hindi News कार्यक्रम में सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनकी रेत की अद्भुत कृति ने सभी का मन मोह लिया। इस कृति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और विकास की झलक दिखाई दी। उन्होने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय प्रगति की है। पटनायक ने सैंड आर्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की प्रधानमंत्री आवास, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन बहाली, कृषक उन्नति योजना, एक पेड़ मां के नाम, न्यौता भोज, महतारी वंदन, तेंदूपत्ता संग्राहकों की पारिश्रमिक वृद्धि, राजिम कुंभ, राम लला दर्शन योजना, नई औद्योगिक नीति, संवर रहा छत्तीसगढ़ और सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल को बड़े ही कलात्मक ढंग से उकेरा है। सुदर्शन पटनायक की इस कला ने जनता को न केवल छत्तीसगढ़ में एक वर्ष में हुए विकास का अहसास कराया बल्कि सुशासन की छवि को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत भी किया।

 

FAQ Section:

1. छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूर्ण होने पर क्या कार्यक्रम हुआ?

छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर रायपुर स्थित साइंस कॉलेज में “जनादेश परब” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पद्मश्री सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और राज्य सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया।

2. सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला में क्या दिखाया?

सुदर्शन पटनायक ने अपनी रेत की कृति के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को प्रस्तुत किया, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन, राजिम कुंभ, और छत्तीसगढ़ के विकास की झलक। इस कृति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की कला के माध्यम से अभिव्यक्ति की गई।

3. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कौन सी योजनाएं लागू की गईं?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया गया, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, तेंदूपत्ता संग्राहकों की पारिश्रमिक वृद्धि, और लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन बहाली। इसके अलावा, राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

4. “Cg govt completes one year” के मौके पर छत्तीसगढ़ में क्या खास हुआ?

“CG govt completes one year” के मौके पर आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में सुदर्शन पटनायक ने सैंड आर्ट के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा भी उपस्थित थे।

5. सुदर्शन पटनायक को कौन से पुरस्कार मिल चुके हैं?

सुदर्शन पटनायक को उनकी अद्भुत सैंड आर्ट कला के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। वे एक प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से कई महत्वपूर्ण सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय 

मध्यप्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button