Tony Todd Passed Away: सिनेमा जगत को फिर लगा बड़ा झटका, इस मशहूर एक्टर का निधन, 69 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्लीः Actor Tony Todd Passes Away सिनेमा जगत के लिए एक बार फिर एक बुरी खबर सामने आई है। हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर टोनी टॉड का निधन हो गया है। टोनी ने लॉस एंजिल्स में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। टोनी की पत्नी फातिमा ने इस खबर की पुष्टि की है। वे लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है। तमाम बड़े फिल्मी सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इस फिल्म से किया डेब्यू
Actor Tony Todd Passes Away टोनी टॉड ने कैंडीमैन और इसके सीक्वल में एक हत्यारे की भूमिका निभाई। अपने करीब 40 वर्षों के करियर में उन्होंने 240 से अधिक फिल्में कीं। टोनी का जन्म 4 दिसंबर, 1954 को वाशिंगटन डी.सी. में हुआ। उन्होंने 1986 में फिल्म प्लाटून से डेब्यू किया। टोनी ने स्टार ट्रेक और कॉल ऑफ ड्यूटी गेम्स, ट्रांसफार्मर प्राइम, बी कूल, स्कूबी-डू जैसे टीवी शो और ट्रांसफॉर्मर्स: राइज़ ऑफ़ द फॉलन जैसी फ़िल्मों में कई भूमिकाओं के लिए वॉइस ओवर भी किया था।
इंडस्ट्री ने एक लीजेंड खो दिया
हॉरर फ्रेंचाइजी ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ के प्रोड्यूसर्स ने टोनी को श्रद्धांजलि ती है। इस फ्रेंचाइजी की निर्माता ‘न्यू लाइन सिनेमा’ के इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा किया गया है। टोनी टॉड की तस्वीर के साथ लिखा है, ‘इंडस्ट्री ने एक लीजेंड खो दिया है। हमने एक प्यारा दोस्त खो दिया’।