Crime News: सरेआम चली फायरिंग, दो लोगों के विवाद का शिकार हुई मोमोज खा रही महिला, जानें मामला…

Morena Crime News: मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो लोगों के विवाद का मोमोज खा रही महिला शिकार हो गई। जिसे फौरन ग्वालियर रेफर किया गया। घायल महिला का इलाज जारी है। वहीं पुलिस इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
दरअसल यह मामला मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के पचपेड़ा चौराहे का बताया जा रहा है। जहां शराब के लिए पैसे नहीं देनें को लेकर के दो लोगों के बीच विवाद हुआ था। पैसे नहीं देने को लेकर के ठेले पर फायरिंग की गई। उस दौरान हेमलता कुशवाहा नाम की महिला ठेले पर मोमोज खा रही थी, जिसके पीठ पर गोली लगी और महिला घायल हो गई।
Morena Crime News: फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को अस्पताल पहुंचाई, जिसे बाद में ग्वालियर जिले में रेफर कर दिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जुट गई है। घायल महिला के परिजनों का हाल बेहाल बताया जा रहा है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp