Uncategorized

BJP Babita Giri Video: ‘मुझे आत्महत्या करनी पड़ी तो मीरा तिवारी होंगे जिम्मेदार, मैं अपनी ही पार्टी में ही सुरक्षित नहीं’, छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री का वीडियो वायरल

रायपुर: BJP Babita Giri Video सोशल मीडिया पर भाजपा की महिला नेत्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला नेत्री ने पार्टी की ही दूसरी नेत्री मीरा तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में महिला नेत्री ने कहा है कि मैं अपनी शिकायत विधायक से लेकर अन्य पदाधिकारियों तक कर चुकीं हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है। महिला नेत्री का कहना है कि मुझे आत्महत्या करनी पड़ी तो इसके लिए सिर्फ मीरा तिवारी जिम्मेदार होंगी।

Read More: Watching Sexy Video in Classroom: क्लासरूम में छात्रों के साथ बैठकर Desi bhabhi Ka Sexy Video देख रहीं थी छात्राएं, मना करने पर प्रिंसिपल की कर दी कुटाई

BJP Babita Giri Video मिली जानकारी के अनुसार वीडियो जारी कर आरोप लगाने वाली महिला का नाम बबीता गिरी है, जो बीजेपी युवा मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष हैें। बबीता गिरी का आरोप है कि दूसरे लोगों के साथ उनका नाम जोड़ रही हैं, जिससे उनकी छवि खराब हो रही है। मैंने कई दफा उनकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। BJP मेरी रक्षा नहीं कर पा रही है, तो वह किसी और की रक्षा क्या ही करेगी।

Read More: Paris Olympics 2024: भारत के नाम दूसरा मेडल, मनु भाकर ने दिलाई दूसरी जीत, ओलंपिक के इतिहास में ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय

बबीता ने कहा कि BJP मेरी रक्षा नहीं कर पा रही है, वह किसी और की रक्षा क्या ही करेगी। BJP पार्टी में रहकर भी मैं सुरक्षित नहीं हूं। उनका कहना है कि मुझसे कोई बात नहीं करता। कोई अपने पास बैठाता नहीं है। उन्हें लगता है कि वे बदनाम जो जाएंगे। मेरी बातों का कोई महत्व नहीं है। मैं मर गई तो जिम्मेदार मीरा तिवारी होगी।

Read More: Anganwadi Workers Latest News: आंगनबाड़ी कर्मचारियों को मिली रक्षाबंधन की बड़ी सौगात, सरकार ने एक फैसले से खुशियों से भर दी झोली

बबीता का ये वीडियो कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक X अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि ”विष्णु के सुशासन का पोल खोलती उन्ही की पार्टी की महिला कार्यकर्ता मुख्यमंत्री विष्णुदेव और भाजपा अध्यक्ष किरणदेव अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता को न्याय नहीं दिला पा रहे, तो प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा का क्या होगा? क्या यह विष्णु का सुशासन है या जंगल राज?? जहां खुद की पार्टी में महिलाएं प्रताड़ित हो रही हैं।”

Read More: Shivraj Singh Chouhan Speech Today: केंद्र सरकार ने क्यों रोका ममता बनर्जी सरकार का पैसा? मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन में दिया करारा जवाब

 

 

विष्णु के सुशासन का पोल खोलती उन्ही की पार्टी की महिला कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव और भाजपा अध्यक्ष किरणदेव अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता को न्याय नहीं दिला पा रहे, तो प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा का क्या होगा?
क्या यह विष्णु का सुशासन है या जंगल राज?? जहां खुद की… pic.twitter.com/wjcWf4LI8J

— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) July 30, 2024

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button