Uncategorized

CG Crime News: कांग्रेस पार्षद ने नगर निगम के नाम पर की अवैध वसूली, FIR दर्ज होते ही फरार

बिलासपुर: CG Crime News ​बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 50 में बहतराई के पास मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत दुकानों का निर्माण किया गया है। यहां के पार्षद अमित कुमार सिंह ने दुकानों के आबंटन के नाम से कई लोगों से अवैध वसूली कर ली है। बताया जा रहा है, निगम का फर्जी रसीद बनाकर लोगों से अवैध वसूली की गई है। मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

दरअसल, बिलासपुर में नगर निगम के नाम से कांग्रेस पार्षद के अवैध वसूली का मामला सामने आया है। निगम का फर्जी रसीद देकर कांग्रेस पार्षद ने दुकानदारों से अवैध वसूली की है। जांच के बाद निगम ने पार्षद के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

read more:  Central government employees news: 8वें वेतन आयोग पर अपडेट खबर! बजट 2024 को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों को जरूर जाननी चाहिए ये बातें 

CG Crime News निगम को इसकी शिकायत मिली थी। जिसपर निगम ने टीम बनाकर इसकी जांच कराई। जांच में ये बातें सामने आई कि, कांग्रेस पार्षद ने जालसाजी व कूटरचना कर निगम के फर्जी रसीद के जरिए कई लोगों से अवैध वसूली की है। 7 दुकानदारों से 2 लाख से अधिक की वसूली की गई है। मामले में जानकारी नगर निगम बिलासपुर अमित कुमार ने दी है।जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद निगम ने अब इसकी लिखित शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है।

read more: गंगरेल समेत इन बांधों में जलभराव की हालत सुधरी, जानें किस ​डेम में कितना जमा हुआ पानी 

Congress councilor made illegal recovery  सरकंडा पुलिस ने आरोपी पार्षद अमित कुमार सिंह के खिलाफ धारा 420,467,468,471 धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालंकि, एफआईआर के बाद आरोपी पार्षद फरार हो गया है। वहीं पुलिस केस के बारे में CSP बिलासपुर पूजा कुमार ने बताया है। कि पुलिस आरोपी पार्षद की तलाश में जुटी है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button