छत्तीसगढ़

जिला मुख्यालय में नवनिर्मित वृद्धाश्रम आनंदाश्रम का शुभारंभ आज

जिला मुख्यालय में नवनिर्मित वृद्धाश्रम आनंदाश्रम का शुभारंभ आज

मुंगेली सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- जिले में वृद्धजनों को आश्रय प्रदान करने के लिए जिला मुख्यालय स्थित ग्राम रामगढ़ में नवनिर्मित वृद्धाश्रम आनंदाश्रम का शुभारंभ कल 8 नवम्बर को अपरान्ह 3.30 बजे किया जायेगा। शुभारंभ समारोह मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा दुर्गा बघेल, नगर पालिका मुंगेली की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री अनिल सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शत्रुहन सोनू चंद्राकर, जिला पंचायत के सभापति श्री लोकराम साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागेश्वरी घनश्याम वर्मा व श्रीमती उर्मिला रमेश यादव तथा ग्राम पंचायत रामगढ़ के सरपंच श्री संजय कुमार सोनी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्यगण, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिकगण सहित आमजनों को उपस्थित होने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि वृद्धाश्रम आनंदाश्रम का निर्माण जिला खनिज न्यास संस्थान मद से प्राप्त 39 लाख 14 हजार रूपए की राशि से की गई है। आनंद आश्रम का निर्माण समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया है।

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button