Uncategorized
Today News Live Update 12 April 2024: तीसरे चरण के चुनाव के लिए आज से शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया, 7 मई को होंगे मतदान
Today News Live Update 12 April 2024: नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। तीसरे चरण के लिए 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 94 सीटों पर 7 मई को मतदान होना है। वहीं इस चरण में असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, जम्मू एवं कश्मीर 1 सीट दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव की सभी दो, गोवा की सभी दो, गुजरात की सभी 26, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की 8, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर मतदान होगा।