छत्तीसगढ़

बिलासपुर में गरजेंगी प्रियंका गांधी, बेलतरा प्रत्याशी विजय केसरवानी समेत सभी कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में लेंगी जनसभा, उमड़ेगा जनसैलाब।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City bilaspur…
प्रदेश में फिर से सरकार में वापसी के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली हैं। बात करें चुनावी प्रचार-प्रसार की तो कांग्रेस दुसरे दलों से इन मामले में कही आगे नजर आ रही है। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने AICC के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी राजनांदगांव और कवर्धा के दौरे पर तयहे तो सोमवार को पार्टी की महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी न्यायधानी बिलासपुर पहुँच रही है। बेलतरा विधानसभा के उम्मीदवार विजय केसरवानी समेत अलग-अलग विधानसभाओं के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव करेंगी। विजय केसरवानी पूरे लाव-लश्कर के साथ अपना नामंकन भी दाखिल करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि रैली में भी हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

पुलिस ग्राउंड में जनसभा का आयोजन।।

प्रियंका गांधी की सभा पुलिस ग्राउंड में होगी, जहां की तैयारी का कांग्रेस पदाधिकारी और प्रशासन के अधिकारियों ने जायजा लिया है। मंच पर 30 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। कांग्रेस की तरफ से बताया गया है कि सभा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 5-5 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। बिलासपुर के सभी छह कांग्रेस उम्मीदवार अपने नामांकन का एक अतिरिक्त सेट निर्वाचन कार्यालय में जमा करेंगे।

कई मायनो में ख़ास है प्रियंका-गांधी की रैली।।

प्रियंका गांधी की यह रैली कई मायनो में बेहद खास होगी। दरअसल अब तक इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, मेनका गांधी सभी बिलासपुर आ चुके हैं। ये सभी नेता समय-समय पर वह बिलासपुर संभाग के अलग-अलग शहरों में रैली और आमसभा में शामिल भी होते रहे हैं। हालांकि प्रियंका गांधी यहां नहीं आई थी। अब 30 अक्टूबर को प्रियंका गांधी पहली बार बिलासा की धरती पर कदम रखेगी।

सीएम बघेल भी होंगे शामिल।।

बता दे कि इस ऐतिहासिक रैली के अलावा खुद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल भी शामिल होंगे और कांग्रेस की जनरैली को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेता भी इस जनसभा में शिरकत करेंगे। इस तरह माना जा रहा है कि प्रदेश में यह अबतक की सबसे बड़ी सियासी रैली होंगी जिसने एक ही मंच पर इतनी संख्या में राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेता मौजूद होंगे।

महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान संभव।।

जहाँ तक प्रियंका गांधी का सवाल है तो इस जनसभा का व्यापक असर दिखाई पड़ेगा। दरअसल प्रियंका-गांधी अपने भाषणों में अक्सर महिला अधिकारों को लेकर बेहद मुखर नजर आती है। उम्मीद जताई जा रही है कि कल प्रियंका गांधी मंच से कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। इनमे महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, पेंशन, शिक्षा, आरक्षण और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे।

राहुल गाँधी ने की कर्जमाफी की घोषणा।।

राहुल गांधी ने राजनांदगांव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में रैली की। राहुल गांधी ने मंच से प्रदेश के किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की जिसमें कर्जमाफी और बोनस जैसे ऐलान शामिल थे। उन्होंने अपने सम्बोधन के दौरान यह भी कहा कि अगर प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार वापसी करती है तो छत्तीसगढ़ में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत की जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि प्रदेश के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि खाद्य संरक्षण की दिशा में भी बड़ा प्रयास होगा। इसके लिए सरकार की तरफ से हर जिलों में फ़ूड प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना होगी।

Related Articles

Back to top button