कवर्धा

कवर्धा में राहुल ने भरी हूंकार,,अकबर को जिताने मांगा आशीर्वाद

कवर्धा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अकबर ने हजारों की भीड़ भरी सभा में जनता से मांगा आर्शीवाद

भूपेश है तो भरोसा है-अकबर

कवर्धा। कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने सरदार पटेल मैदान में खचा-खच भरी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में वायदों के साथ जनता के बीच पहंुची थी। कवर्धा की जनता ने पिछली बार भरपूर आर्शीवाद देते हुए उन्हें 60 हजार वोटो से जिताया। इस बार वे जनता के बीच कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यो व कवर्धा के विकास के मुद्दे को लेकर जा रहे है। उन्होंने जनता से अपने लिए आर्शीवाद मांगा। उन्होंने पंडरिया के प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी को भी भारी मतों से जीताने की अपील की।
चुनावी सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुनने हजारों की भंीड़ आई थी। सभा में लगभग 50 हजार भीड़ रहने का अनुमान है। मोहम्म्द अकबर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भूपेश है तो भरोसा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने सभी वर्गो का ध्यान रखा है। किसानों के धान की प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदी, किसानों के कर्जा की माफी सहित अन्य कई घोषणाएं इस चुनाव के लिए की जा चुकी है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कबीरधाम की धरती को संत कबीरदास जी की धरती बताया। यहां पर संत कबीरदास जी केे वशंज धर्मदास जी आए थे। ये धरती भोरमदेव बाबा की धरती है। यहां सबके लिए सद्भाव व प्यार रहता है। इस धरती पर जहर घोलने के लिए भाजपा के बदनाम नेता नफरती भाषण देते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जितनी भी घोषणाएं की है वो मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने का दावा करते हुए इस बार 75 पार का नारा सार्थक होने का दावा किया। सभा को पंडरिया के कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी तथा ममता चंद्राकर ने भी संबोधित किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button