खास खबरखेल/Sportsछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

बॉक्सिंग में रिद्धि आढ़तिया ने गोल्ड मेडल जीतकर दुर्ग का बढ़ाया गौरव

बॉक्सिंग में रिद्धि आढ़तिया ने गोल्ड मेडल जीतकर दुर्ग का बढ़ाया गौरव

बॉक्सिंग में छत्तीसगढ़ के रिद्धि आढ़तिया ने अपनी अद्वितीय कौशल से दुर्ग का गौरव बढ़ाया है। रिद्धि, दुर्ग के प्रतिष्ठित मिठाई व्यवसायी राज आढ़तिया और पूर्वी आड़तिया की पुत्री और तरुण आढ़तिया और कोमल आढ़तिया की भतीजी है । रिद्धि ने रायपुऱ में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता के क्वालीफाई राउंड में गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। रिद्धि अब छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी और हमारे राज्य को और गौरवान्वित करेंगी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ, रिद्धि ने भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए राज्य का नाम रोशन किया है, और समस्त आढ़तिया उनके साथ है। रिद्धि के साथ ही बॉक्सिंग क्लब के कई अन्य खिलाड़ी स्वस्ति पांडेय,रिया सिंह,समीक्षा राव,सारा फिरदोश ने भी शानदार प्रदर्शन करके राज्यस्तरीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किये है। गोल्ड मेडल जीतने वाले इन खिलाडियों ने इस सफलता का श्रेय प्रशिक्षक, भरत साहू और आरती सिंह को दिया है। गोल्ड मेडल जीतने वाले बॉक्सरों को नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों ने बधाई दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button