छत्तीसगढ़

SECL : CMD डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा त्रैमासिक ई-पत्रिका “अभिमन्यु” (Abhimanyu E-Magazine) का विमोचन किया गया।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर – एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित महाप्रबंधक समन्वय बैठक में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा त्रैमासिक ई-पत्रिका “अभिमन्यु” (Abhimanyu E-Magazine) को लांच किया गया। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.एन. कापरी, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या, मुख्य सतर्कता अधिकारी जयंत कुमार खमारी, एसईसीएल मुख्यालय से विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं एसईसीएल के संचालन क्षेत्रों के महाप्रबंधक उपस्थित रहे।
ई-पत्रिका में कोयला उद्योग से जुड़े विभिन्न विषय – उत्पादन, तकनीक, सुरक्षा एवं अन्य विषयों जैसे वित्त, मानव संसाधन, सम-सामयिकी आदि पर एसईसीएल के कर्मियों द्वारा लिखे गए आलेखों को समाहित किया गया है। पत्रिका के विमोचन के अवसर पर “अभिमन्यु” (Abhimanyu E-Magazine) की संपादकीय टीम भी उपस्थित रही।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button