छत्तीसगढ़
सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित
नारायणपुर, जुलाई 2026// भारत सरकार ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नागरिकों, संस्था एवं संगठन को सम्मानित करने के लिए सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमत्रित किए हैं। समाज कल्याण विभाग ने जिले के पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं, संगठनों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में ऑनलाईन नामांकन करें। 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन नामांकन प्रस्तुत कर सकते है, इसके लिए आवेदकों को भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ूूू.ंूंतके.हवअ.पद पर आवेदन करना होगा। यह पुरस्कार उन लोगों को मान्यता देने का महत्वपूर्ण अवसर है, जिन्होंने समाज में एकता और अंखडता को बढ़ावा दिया है।



