छत्तीसगढ़

02 एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा।

02 एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा।

 

भूपेंद्र साहू.
ब्यूरो चीफ बिलासपुर.
बिलासपुर – रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 02 एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है| इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे | विवरण इस प्रकार है –

⏩ गाड़ी संख्या 22894 हावड़ा-साईंनगर शिर्डी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा हावड़ा से 22 मार्च 2023 को उपलब्ध रहेगी।
⏩ गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा हावड़ा से 23 मार्च 2023 को उपलब्ध रहेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button