छत्तीसगढ़

कोटा तहसील के ग्राम खरगहनी में स्थापित मेसर्स महावीर कोल वॉशरीज प्राईवेट लिमिटेड को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 10 मई 2023 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है॥

कोटा तहसील के ग्राम खरगहनी में स्थापित मेसर्स महावीर कोल वॉशरीज प्राईवेट लिमिटेड को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 10 मई 2023 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है॥

भूपेंद्र साहू.
ब्यूरो चीफ बिलासपुर.
बिलासपुर- कोटा तहसील के ग्राम खरगहनी में स्थापित मेसर्स महावीर कोल वॉशरीज प्राईवेट लिमिटेड को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 10 मई 2023 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को तहसील कोटा, ग्राम खरगहनी के ग्राम पंचायत भवन के समीप स्थित मैदान में सवेरे 11 बजे से शुरू होगी। कम्पनी ने अपनी वर्तमान उद्योग की विभिन्न ईकाईयों के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मण्डल, रायपुर में आवेदन किया है। स्वीकृति के पूर्व आम जनता का अभिमत जानने के लिए उक्त तिथि को खरगहनी में जिला प्रशासन द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button