Uncategorized

छग के बाद अब पूरे देश को बनाना है भाजपा मुक्त-कैबिनेट्स मंत्री

मुख्यमंत्री सहित केबिनेट मंत्रियों का दुर्ग में हुआ जर्बदस्त नागरिक अभिनंदन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, कवासी लखमा, अनिता भेडिय़ा, गुरु रुद्र कुमार, विधायक देवेन्द्र यादव, आशीष छाबड़ा, गुरुदयाल सिंह बंजारे, कुंवर निषाद, संगीता सिन्हा के गुरुवार को प्रथम बार दुर्ग शहर आगमन पर जिला ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कमेटी के बैनरतले स्थानीय पंडित रविशंकर स्टेडियम में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं के अलावा विभिन्न संगठनों एवं आम जनता ने ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों एवं विधायकों को पुष्पगुच्छ से स्वागत कर उनकी अगुवानी की। अभिनंदन समारोह को लेकर कांग्रेसियों में भारी उत्साह का माहौल था। फलस्वरुप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रीगणों व विधायकों के स्वागत के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रही। कैबिनेट मंत्रियों व विधायकों ने स्वागत-सम्मान को सहजता से स्वीकार किया और जनता के प्रति आभार जताया। कैबिनेट मंत्रियों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कुशासन से प्रदेश की जनता को 15 वर्षो बाद मुक्ति मिली है। अब हमें प्रदेश के अलावा पूरे देश को भाजपा मुक्त बनाना है। इसलिए कांग्रेस कार्यकत्र्ता व जनता कमर कस कर तैयार रहे। उन्होने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास होगा। यह सरकार जनता की सरकार है। जिसमें जनभावनाओं का पूरा ध्यान रखते हुए नीति तय की जाएगी। जिसका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कार्यो से प्रमाण भी दे चुके है। नागरिक अभिनंदन समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तुलसी साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आर.एन. वर्मा, पाटन विस प्रभारी राजेन्द्र साहू, दीपक दुबे, बी.डी. कुरैशी, प्रतिमा चंद्राकर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजय शर्मा, युवा नेता इशांन शर्मा, राहुल शर्मा, समाजसेवी दीपक चावड़ा, केलाबाड़ी वार्ड पार्षद हमीद खोखर, नासिर खोखर, संदीप श्रीवास्तव, श्रीकांत समर्थ, संतोष खिरोडकर, अलताफ अहमद, संजय सिंह, शिवाकांत तिवारी, दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय मिश्रा, पार्षद प्रकाश गीते, राजेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य जयंत देशमुख, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य बंटी हरमुख के अलावा अविभाजित दुर्ग जिले के कांग्रेस कार्यकत्र्ता व आम जनता बड़ी संख्या में जुटे।

Related Articles

Back to top button